फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: देवा हो देवा, गणपति देवा, तुमसे बढ़कर कौन...

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई/कालपी। गणेश मराठा मित्र मंडल विकास सेवा समिति ट्रस्ट की ओर से माहिल तालाब पर आयोजित गणेश पंडाल में चौथे दिन राधाकृष्ण की झांकी का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, करन सिंह राजपूत, पुष्पेंद्र सेंगर, शिवा सोनी, नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष साजिद खान, संभाजी तांबेे ने आरती की।
विज्ञापन

वहीं कालपी में श्याम पैलेस में आयोजित गणेश उत्सव में सांध्य कालीन आरती में भजन संध्या के बाद क्षेत्रीय विधायक विनोद चतुर्वेदी, सीओ अवधेश कुमार सिंह ने गजानन की पूजा की। इस दौरान भाजपा क्षेत्रीय मंत्री संजीव उपाध्याय,कैलाश बाजपेई, योगेंद्र नारायण शुक्ल, संजय यादव,आचार्य मनीष महाराज,राम श्याम महाराज, आदि रहे। स्कूली बच्चों व महिलाओं में भी उत्साह देखने को मिला। भक्तों को प्रसाद के रूप खस्ता,हलुवा,केला,पोहा,बंडा व पंचामृत वितरित किया गया।
गणेश महोत्सव पर्व पर छोटी माता मंदिर में सांस्कृतिक गणेश समिति द्वारा 10 फीट की भगवान गणेश की प्रतिमा प्रतिस्थापित की गई है। समिति के सदस्य मोनू व्यास, दिलीप सैनी, शिवम, अजय पाल, राज व्यास द्वारा गणेश की आकर्षक झांकियां सजाई जा रही हैं। कस्बा के बिहारी जी मंदिर पर भगवान गजानन की प्रतिमा सजाई गई है। समिति के सदस्य अनुराग खरे, राहुल, नीरज राठौर, अभिनव खरे लगे है। कुटी के हनुमान मंदिर, वीआईपी कॉलोनी में गणेश पंडालों में पूजा अर्चना के बाद प्रसाद वितरित किया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें