फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: आरोपियों के अवैध स्थानों पर चला बुलडोजर, 20 लाख की जमीन को कराया मुक्त

विज्ञापन
फोटो 11- कालपी बस स्टैंड पर बस संचालक के कार्यालय से सामान हटवाता प्रशसन। संवाद
विज्ञापन
उरई। कोतवाली क्षेत्र के कालपी बस स्टैंड पर मारपीट के बाद हुई आगजनी की घटना में पुलिस ने कालपी रोड स्थित सरकारी जमीन पर शताब्दी टूरिस्ट बस कार्यालय पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है। इसके साथ ही आरोपी के मकान पर बुलडोजर चलवाकर अवैध अतिक्रमण हटवाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि करीब बीस लाख की जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया है। इसके साथ ही एक कार व एक बाइक को भी जब्त किया गया है। एसपी का कहना है कि आरोपियों की संपत्ति को चिन्हित कर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के कालपी बस स्टैंड पर शनिवार दोपहर को सीओ सिटी अर्चना सिंह, नायब तहसीलदार राहुल यादव के साथ बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स और नगर पालिका की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने सड़क किनारे मौजूद आरोपी दिलशाद के ट्रैवल्स के ऑफिस को बुलडोजर से नेस्तनाबूत कर दिया। पालिकाकर्मी टीन-टप्पर व अन्य सामान भरकर साथ ले गए।
उसके बाद जेल रोड रामकुंड के पीछे बने आरोपी माजिद के फार्म हाउस पर बुलडोजर चला तो पूरे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। पुलिस प्रशासन ने सख्ती के साथ अवैध हिस्से को ध्वस्त करा दिया। जब तक बुलडोजर चलता रहा, तब तक पुलिस प्रशासन बराबर मौजूद रहा। करीब एक घंटे की कार्रवाई से पूरे इलाके में खलबली मच गई। एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार का कहना है कि सभी आरोपियों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचाना जा रहा है। उनकी संपत्ति को भी चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




अभी तक यह आरोपी किए गए गिरफ्तार
कालपी बस स्टैंड पर मारपीट के बाद हुई आगजनी की घटना में पुलिस ने शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहनपुर निवासी शादाब उर्फ नाती, गणेश गंज निवासी मकसूद बेग, तिलक नगर निवासी आफताब उर्फ मुन्ना, मैराज को गिरफ्तार किया है। मामले के मुख्य आरोपी शादाब खान को सिर में चोट लगने के कारण उसे कानपुर के निजी अस्पताल में पुलिस अभिरक्षा में भर्ती कराया गया है। एएसपी प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि अभी तक पांच आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। जल्द ही माजिद व अन्य आरोपियों को चिह्नित कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। किसी भी हालत में इस तरह का कृत्य करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा।





मुख्य आरोपियों के साथ नेटवर्क में जुड़े अन्य लोगों पर भी होगी सख्त कार्रवाई- डीएम
जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि मामले की गहन जांच कराई जा रही है। मुख्य आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के साथ इन्हें संरक्षण प्रदान करने वाले लोगों के नेटवर्क भी खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति इस नेटवर्क में संलिप्त पाया जाएगा, उसके विरुद्ध विधि अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें