फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनपीआर में नवजात शिशु भी होंगे शामिल-एसडीएम

Thu, 17 Dec 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उप जिलाधिकारी ने कहा कि एनपीआर में नवजात शिशु भी शामिल होंगे। एसडीएम गुरुवार को नगर पालिका कार्यालय में राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) को लेकर प्रशिक्षण सत्र में बोल रहे थे। इसमें पालिका कर्मियों की प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन




एसडीएम ने कहा कि राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर हमेशा अपडेट होता रहेगा और इसमें नवजात शिशुओं तक की प्रविष्टियां भरनी हैं, मृतक हो चुके लोगों का संशोधन करना है, लोगों के आधार नंबर, मोबाइल नंबर तथा राशन कार्ड नंबर घर- घर जाकर लेना है, पहले जो सर्वेक्षण हो चुका है, उसमें अगर कोई संशोधन होना है तो उसके लिए लाल स्याही का ही प्रयोग करें>


उन्होंने कहा कि यह कार्य अत्यंत ही महत्वपूर्ण है और इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की कोताही अक्षम्य होगी। इस दौरान सेनेटरी इंसपेक्टर अभय सिंह यादव, विजय कुमार अवस्थी, चंद्रप्रकाश गुप्ता, जीवन लाल बाल्मीकि, ओमप्रकाश, पुरुषोत्तम गौतम, शहजाद उद्दीन, ब्रजलाल कुशवाहा, घनश्याम बाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें