फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अब नहीं लगेंगे हिचकोले

Sat, 30 Nov 2024 11:05 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अब लोगों को आने-जाने में मिलने वाले गड्ढों से होकर नहीं गुजरना पड़ेगा। इसके लिए विभाग के साथ-साथ शासन पूरी निगरानी रखे है। जल्द ही कार्य शुरू होने वाला है। इससे लोगों को अब परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। शनिवार को मुख्य सचिव ने यूपीडा के अधिकारियों के साथ एक्सप्रेस वे का भ्रमण किया था और जल्द ही व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के निर्देश दिए थे। इससे अब यात्रा पहले की अपेक्षा सुगम हो जाएगी।
विज्ञापन

चित्रकूट से इटावा तक 296 किलोमीटर बने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को यूपीडा ने वर्ष 2022 में बनाकर तैयार किया था। लेकिन बनने के कुछ ही महीनों बाद इसमें गड्ढे हो गए थे। इसको भरवाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे। शुक्रवार को मुख्य सचिव व यूपीडा के सीईओ मनोज कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ जिले की सीमा में बने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की स्थिति को परखा।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जो भी कमियां हैं उन्हें जल्द ही सही करा लें। इससे यहां से यात्रा करने वाले लोगों को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े। फिलहाल बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर गड्ढों को भरवा दिया गया है। यूपीडा के अधिकारियों का कहना है कि जो भी छोटी मोटी कमियां हैं, उनको भी दूर करा दिया जाएगा। इससे लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें