फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: अब सीएचसी में भी खोले जाएंगे जन औषधि केंद्र

Wed, 22 Jan 2025 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की तर्ज पर अब सीएचसी में भी प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र संचालित होंगे। इसके लिए आगरा की फर्म को ठेका दिया गया है। जिला महिला अस्पताल और आठ सीएचसी समेत नौ नए केंद्र खोलने की तैयारी है।
विज्ञापन

अभी जिले में जिला अस्पताल और राजकीय मेडिकल कॉलेज में जन औषधि केंद्र संचालित हो रहे हैं। अब जिला महिला अस्पताल और डकोर, जालौन, कदौरा, कालपी, कोंच, माधौगढ़, नदीगांव और रामपुरा सीएचसी में भी जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे। इसके लिए आगरा की ब्रेन पावर एचआर मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए कंपनी से सिक्योरिटी धनराशि जमा कराई जाएगी। इस योजना के प्रभारी डॉ. आशीष कुमार झा ने बताया कि जन औषधि केंद्र खोलने के लिए संबंधित कंपनी के साथ अनुबंध की प्रक्रिया चल रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संबंधित कंपनी को अस्पताल में जगह दी जाएगी।
इसके बाद वेंडर को रैक, काउंटर, फर्नीचर, बिजली सप्लाई आदि का इंतजाम खुद करना होगा। औषधि निरीक्षक डॉ. देवयानी दुबे ने बताया कि जन औषधि केंद्र पर जेनरिक दवाओं की बिक्री करनी होगी। अन्य कोई दवा बेचने पर कार्रवाई होगी। केंद्र के बाहर रेट लिस्ट चस्पा करनी होगी और निर्धारित दर से अधिक दवा बेचने पर पाबंदी होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें