फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: अब फर्राटा भर पहुंचेंगे हमीरपुर, 54 करोड़ से पूरा होगा अधूरा आरओबी

विज्ञापन
फोटो - 06 अधूरा पड़ा जोल्हूपुर मोड़ स्थित आरओबी। संवाद - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
उरई/कालपी। जोल्हूपुर मोड़ पर स्थित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के बहुप्रतीक्षित चार-लेन निर्माण को आखिरकार प्रशासनिक और वित्तीय मंजूरी मिल गई है। इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए शासन ने 54 करोड़ 27 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। सात साल से जाम और हादसों से जूझ रहे स्थानीय लोगों को अब इन समस्याओं से निजात मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन


हमीरपुर-कालपी मार्ग पर जोल्हूपुर रेलवे फाटक पर ट्रेनों के गुजरने के समय वाहनों की लंबी कतारें लग जाती थीं। आमजन को इस परेशानी से निजात दिलाने के लिए 23 मार्च 2018 को आरओबी निर्माण कार्य शुरू किया गया था। रेलवे और सेतु निगम द्वारा कराए जा रहे इस निर्माण के लिए शुरुआत में 33 करोड़ 4 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया था और इसे तीन साल में पूरा किया जाना था। इसका उद्देश्य हमीरपुर, महोबा, जालौन सहित आसपास के 100 से अधिक गांवों के लोगों को जाम से मुक्ति दिलाना था। हालांकि, निर्माण शुरू हुए सात साल बीत चुके हैं और कार्य अधूरा पड़ा था।
लोगों को राहत देने के लिए अधिकारियों ने दो साल पहले आरओबी की एक लेन खोल दी थी लेकिन ओवरलोड वाहनों के गुजरने से पुल के सात एक्सटेंशन ज्वाइंट उखड़ गए, जिसके कारण एक महीने के लिए आवागमन बंद करना पड़ा। इस दौरान लोगों को करीब 25 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ा। एक महीने बाद काम पूरा होने पर आवागमन सुचारू हुआ। एक लेन चालू और दूसरी अधूरी रहने के कारण यहां लगातार जाम और सड़क हादसे होते रहे। राहगीरों, स्कूली बच्चों, मरीजों और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन


अधूरे आरओबी को लेकर क्षेत्रवासियों में नाराजगी थी। इस समस्या को क्षेत्रीय विधायक विनोद चतुर्वेदी ने शासन स्तर पर प्रमुखता से उठाया। जनहित से जुड़े इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर शासन ने अब सकारात्मक कदम उठाया है। इस अधूरे काम को पूरा करने के लिए लगभग 54.27 करोड़ रुपये खर्च होंगे। स्वीकृति मिलने के बाद आरओबी का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। इसके पूरा होते ही हमीरपुर-कालपी मार्ग पर यातायात सुगम हो जाएगा, रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले लंबे जाम से मुक्ति मिलेगी और हादसों पर प्रभावी रोक लगेगी। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद से राहत की सांस ली है।
वर्जन

आरओबी के निर्माण से न सिर्फ कालपी बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों, औद्योगिक इकाइयों और आपात सेवाओं को भी सीधा लाभ मिलेगा। यात्रा सुरक्षित, तेज और सुगम होगी। जल्द ही काम शुरू होगा।
विज्ञापन

विनोद चतुर्वेदी, विधायक कालपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें