फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गबन के बाद अब चालीस हजार खातों का होगा सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। डकोर पोस्ट आफिस में हुए गबन के मामले में बारीकी से जांच पड़ताल शुरू हो गई है। प्रवर डाक अधीक्षक उग्रसेन के आदेश पर तत्कालीन पोस्टमास्टर बाबूलाल प्रजापति के कार्यकाल के सभी खातों की जांच सहायक डाक अधीक्षक राजीव तिवारी कर रहे हैं। वे करीब चालीस हजार खातों का सत्यापन करेंगे और यह पता लगाने का प्रयास करेंगे कि किसी और भी खाताधारक के साथ तो गड़बड़ी नहीं हुई है।
विज्ञापन

बता दें कि डकोर डाकघर में तैनात पोस्ट मास्टर बाबूलाल प्रजापति के कार्यकाल में डाकघर में गबन हुआ था। सहायक डाक अधीक्षक राजीव तिवारी जब डाकघर का वार्षिक सत्यापन कर रहे थे तो उन्होंने पाया कि कुसमिलिया गांव निवासी ठाकुरदास पालीवाल जो शिक्षक के पद से रिटायर हुए थे, उन्होंने वर्ष 2016 में टाइम डिपोजिट (टीडी) पासबुक के रुप में 1.50 लाख रुपये की आठ पासबुक खुलवाई थी। लेकिन पोस्टमास्टर बाबूलाल ने डेढ़ लाख के स्थान पर सरकारी खाते में सिर्फ 15 हजार रुपये जमा किए और उनकी पासबुक में डेढ़ लाख चढ़ा दिए। जब उन्होंने पासबुक और रजिस्टर का मिलान किया तो गड़बड़ी मिली। जांच में दस लाख 80 हजार का गबन मिला। इस पर उन्होंने अपनी जांच रिपोर्ट प्रवर डाक अधीक्षक झांसी मंडल उग्रसेन को सौंप दी। इस पर प्रवर डाक अधीक्षक ने 30 जून 19 को बाबूलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। 31 अगस्त को पुलिस ने बाबूलाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। अब विभागीय स्तर पर जांच पड़ताल शुरु हो गई है। हालांकि बताया जा रहा है कि डकोर डाकघर में एकल पोस्ट थी। लिहाजा किसी अन्य की संलिप्तता सामने नहीं आई है लेकिन किसी अन्य खाताधारक के साथ गड़बड़ी न हुई हो, लिहाजा जांच कराई जा रही है।
आज से शुरु होगा खातों के सत्यापन का काम
उरईं सहायक डाक अधीक्षक राजीव तिवारी ने बताया कि डकोर में गबन का मामला सामने आने के बाद डाकघर के करीब चालीस हजार खाताधारकों के खातों का सत्यापन 19 सितंबर से शुरु होगा। इस दौरान सभी के बचतखाता, आरडी, टीडी, किसान विकास पत्र, लघु बचत योजनाएं में जमा की गई धनराशि के सत्यापन का काम एक सप्ताह चलेगा। उन्होंने सभी खाताधारकों से कहा कि वे अपने खाते का सत्यापन करा लें। इसके बाद उनका दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें