फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: हाईवे पर निर्माण से लगा लंबा जाम, दो घंटे परेशान रहे राहगीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी । झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क निर्माण कार्य के चलते गुरुवार को वाहनों का लंबा जाम लग गया, जिससे लोगों को करीब दो घंटे परेशान होना पड़ा। पुलिस ने मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन


बताया गया कि प्रथम चरण में चमारी से जोल्हूपुर मोड़ के आगे तक सड़क निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। इसके बाद अब कालपी के यमुना पुल के आसपास कार्यदायी संस्था द्वारा सड़क निर्माण का काम कराया जा रहा है। गुरुवार दोपहर भी हाईवे पर जाम लगने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में फंसे वाहन चालकों और यात्रियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।

बताया जाता है कि गिट्टी और बालू से लदे भारी वाहनों के एक साइड से गुजरने के कारण सड़क कई स्थानों पर खराब होकर गड्ढों में तब्दील हो गई थी। इसी को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण क्रियान्वयन इकाई झांसी के परियोजना निदेशक अभिषेक लोंडोवाल की देखरेख में उरई से बारा तक सड़क निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहौ। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें