फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: जनगणना कार्य में लापरवाही पर शिक्षक को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। जनगणना के कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में कंपोजिट विद्यालय रामहेतपुरा में तैनात सहायक अध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। बीईओ ने दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं, अन्यथा विभागीय कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

22 मई से 20 जून तक जनगणना का कार्य संचालित किया जा रहा है। जनगणना सुपरवाइजर नसीम खान ने बताया कि कंपोजिट विद्यालय रामहेतपुरा में तैनात सहायक अध्यापक अमरजीत सिंह की ड्यूटी गांव रामहेतपुरा में जनगणना कार्य के लिए लगाई गई थी। आरोप है कि 8 जून तक गांव के लगभग 150 घरों में से केवल 24 घरों का ही सर्वेक्षण किया गया है।

सुपरवाइजर का कहना है कि कई बार निर्देश देने के बावजूद सहायक अध्यापक न तो फोन उठाते हैं और न ही कार्य में अपेक्षित रुचि दिखा रहे हैं। इसकी लिखित शिकायत तहसीलदार गौरव कुमार को दी गई। तहसीलदार ने मामले को संज्ञान में लेते हुए शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञान प्रकाश अवस्थी को प्रेषित कर दी। खंड शिक्षा अधिकारी ने सहायक अध्यापक अमरजीत सिंह से दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। नोटिस में कहा गया है कि निर्धारित अवधि में संतोषजनक जवाब प्रस्तुत न करने पर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें