फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात अतिक्रमणकारियों को नोटिस, तीन वाहन जब्त

विज्ञापन
शहर में स्टेशन रोड स्थित बालू डंप हटवातेआरपीएफ जवान - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। रेलवे की जमीन पर बालू डंप और अतिक्रमण के खिलाफ बुधवार को आरपीएफ ने अभियान चलाया। इस दौरान रेलवे परिसर में अवैध रुप से खड़े तीन वाहनों को जब्त किया। जबकि रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण करने के आरोप में सात लोगों के खिलाफ रेलवे एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि रेलवे की जमीन पर लंबे समय से अतिक्रमण है। बालू व गिट्टी के ढेर को जगह-जगह डंप किया जा रहा है। कई जगह लोगों ने दुकानें भी लगाकर कारोबार शुरू कर दिया है। इसकी कई बार शिकायतें भी हो चुकी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। बुधवार को स्टेशन अधीक्षक एपी वर्मा ने आरपीएफ और इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों को मेमो देकर अतिक्रमण हटाने को कहा। इस पर आरपीएफ के दरोगा रामऔतार सिंह, किशनलाल, ओमवीर, रामप्रताप, धीर सिंह, विनय कुमार, लाखन सिंह आदि सुरक्षा कर्मी माल गोदाम साइड पहुंचे। आरपीएफ को देखकर भगदड़ मच गई। आरपीएफ ने तीन बालू लदे ट्रैक्टर ट्राली जब्त कर लीं। जबकि अतिक्रमणकारियों से कागजात दिखाने को कहा तो वह नहीं दिखा पाए। इस पर सात लोगों को नोटिस जारी कर तत्काल अतिक्रमण हटाने को कहा। अतिक्रमणकारियों ने अतिक्रमण हटाने के लिए हफ्ते भर की मोहलत मांगी।
भेदभाव के भी आरोप लगे
उरई। अतिक्रमण के दौरान आरपीएफ पर भेदभाव के भी आरोप लगे। कुछ दुकानदारों का कहना था कि अभियान के दौरान आरपीएफ के जवान मनमानी कर रहे है। बड़े दुकानदारों को छोड़कर छोटे दुकानदारों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने निष्पक्षता से अभियान चलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें