कदौरा। गोशाला में व्याप्त अव्यवस्था की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए बीडीओ ने गुरुवार को ग्राम जकसिया की गोशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें गोशाला में कई खामियां मिलीं।
बता दें कि मंगलवार को ग्राम जकसिया के ग्रामीणों ने गांव में स्थित गोशाला में अव्यवस्था की शिकायत बीडीओ से की थी। शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए गुरुवार को बीडीओ अतिरंजन सिंह व सीबीओ ओमप्रकाश ने गोशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान गोशाला में कीचड़ व गन्दगी देख कर उन्होंने सचिव प्रभात कुमार व सफाई कर्मी संतोष कुमार की फटकार लगाते हुए स्पष्टीकरण जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है। वहीं चरवाहे बचन पाल व संजय पाल को गोशाला से हटाने के निर्देश दिए है। बीडीओ अतिरंजन सिंह ने बताया कि गोशाला में दो दर्जन मवेसी है। सफ ाई व्यवस्था दुरस्त करवा दी गई है साथ ही मवेशियों के पानी पीने के लिए हौद के निर्माण के लिए आदेश दिया है।