फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी के दिन रही नोट निकालने की ड्यूटी

Sun, 04 Dec 2016 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
स्टेशन रोड स्थित पीएनबी के एटीएम पर लगी लाइन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में बैंकों के बंद रहने से एटीएम पर रविवार को भारी भीड़ रही। लोग सर्दी में भी लंबी लाइनों में लगकर दो हजार रुपये लेने के लिए घंटों लाइन में खड़े दिखाई दिए।  गौरतलब है कि नोटबंदी के बाद से अब तक शहर में बैंकों व एटीएम पर लगने वाली भीड़ कम होती नजर नहीं आ रही है। चाहे काम का दिन हो या छुट्टी का दिन। लोग एटीएम के बाहर लाइन में खड़े
विज्ञापन


दिखाई देते हैं। इसमें सबसे ज्यादा परेशान वेतन धारक और पेंशन धारक लोग हैं जिन्हें लाइन मेें घंटों खड़ा रहना पड़ता है। रविवार को बैंक, डाकखाने बंद होने से लोगों ने सुबह से एटीएमों पर लाइन में लगकर दो हजार रुपये निकालने की कवायद शुरू कर दी। छुट्टी का दिन होने की वजह से लोगों की लाइन भी इन एटीएम पर ज्यादा दिखी। सबसे ज्यादा भीड़

पीएनबी व स्टेट बैंक के एटीएम पर रही। स्टेट बैंक एटीएम पर लाइन में खडे़ अध्यापक अनिल कुमार ने बताया कि उनका बैंक खाता जालौन में हैैं और वह उरई में रह रहे हैं। बैंक में भी सिर्फ दो हजार दे रहे हैं। इसलिए जालौन न जाकर यही उरई में एटीएम से दो हजार निकाल रहे हैं। इसी तरह अजय पाल, दिनेश कुमार, दिनेश तिवारी ने बताया कि नोट लेेने की चार घंटे से एटीएम पर खडे़ दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें