फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ राम मंदिर नहीं रोटी का भी इंतजाम करे सरकार

विज्ञापन
जालौन के अजनारी रोड, उरई स्थित एक गेस्ट हाउस के सभागार में संबोधित करते अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिष - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई (जालौन)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से सीख लेनी चाहिए कि उन्होंने किस तरह आर्थिक मंदी के दौर से अमेरिका को निकाला और अपने देश के युवाओं को रोजगार दिया, जबकि भारत में बेरोजगारों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। रोजगार के साधन कम हो रहे हैं। कहा कि यदि सीएए की तरह जल्द ही जनसंख्या नियंत्रण पर कानून न बना तो देश में हिंदू ही अल्पसंख्यक हो जाएगा। सिर्फ राम मंदिर से काम नहीं चलेगा। राम और रोटी दोनों ही देनी होगी। यह बात अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. प्रवीण तोगड़िया ने शहर के एक सभागार में कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेते हुए पत्रकार वार्ता में कही।
विज्ञापन

उन्होंने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि राम मंदिर तो बन रहा है लेकिन रामराज्य कहीं दिखाई नहीं देता है। देश का युवा बेरोजगार है और किसान आत्महत्या कर रहा है। जब तक इस पर काम नहीं होगा तब तक रामराज्य आने वाला नहीं। उन्होंने खुल कर सीएए का समर्थन किया, उन्होंने कहा कि जब सरकार अच्छे काम करती है तो हम उसकी सराहना भी करते हैं। उन्होंने कहा कि हमने 370 व तीन तलाक का भी समर्थन किया है। जनसंख्या नियंत्रण को लेकर क हा कि जल्द से जल्द सरकार जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाकर लागू करे, जिससे देश में हिंदू अल्पसंख्यक न बन सके। राम मंदिर निर्माण के सवाल पर कहा कि जिन्होंने भी बलिदान किया है उनके नाम सोमनाथ मंदिर की तरह ही वहां अंकित किए जाए।
कुछ लोग बेवजह मंदिर निर्माण का श्रेय लेने में लगे हैं। जबकि मंदिर निर्माण में रामचंद्र परमहंस, अशोक सिंहल, महंत अवैद्यनाथ और बाला साहब ठाकरे के योगदान की अनदेखी नहीं देखी जा सकती है। इन्हें भारत रत्न दिया जाना चाहिए, वहीं सच्ची श्रद्धांजलि होगी। ओबैसी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि ओबैसी भाजपा की मार्केटिंग करते है। यही कारण है कि इतना गलत बोलने के बाद भी उनके बोलने पर प्रतिबंध लगाना उचित नहीं समझा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें