उरई। इलाहाबाद हाईकोर्ट की ओर से बड़े पैमाने पर न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। कुल 266 जजों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं। उरई न्यायालय के तीन न्यायाधीशों का गैर जनपद स्थानांतरण हुआ है। रविवार को हाईकोर्ट के संयुक्त रजिस्ट्रार की ओर से जारी आदेश के अनुसार अपर जिला जज डॉ. अवनीश कुमार को उरई से भदोही स्थानांतरित किया गया है। वहीं विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट मोहम्मद कमर को उरई से बदायूं भेजा गया है। इसके अलावा पारुल पंवार का स्थानांतरण उरई से लखनऊ किया गया है।
जारी आदेश में स्थानांतरित न्यायाधीशों को शीघ्र नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, शाहजहांपुर से चंद्र मोहन चतुर्वेदी को जालौन भेजा गया है। लखनऊ से मुन्ना प्रसाद और फिरोजाबाद से राजीव सिंह की भी तैनाती जिले में की गई है।