फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: यूपी बोर्ड की छूटी प्रयोगात्मक परीक्षा नौ व 10 अप्रैल को

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। यूपी बोर्ड परीक्षा की इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा से छूटे, वंचित छात्र-छात्राओं को अंतिम अवसर दिया जा रहा है। उनकी प्रयोगात्मक परीक्षाएं नौ व 10 अप्रैल को आयोजित कराई जाएंगी। यह प्रयोगात्मक परीक्षाएं पूर्व में निर्गत आदेशों के तहत सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में आयोजित होगी। यदि किसी विद्यालय में सभी परीक्षाएं छूटी हैं तो उनकी प्रयोगात्मक परीक्षा उनके ही विद्यालय में कराई जाएगी लेकिन यदि कहीं एक या दो परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं छूटी है तो उनकी प्रयोगात्मक परीक्षाएं डीआईओएस या बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से जिला मुख्यालय पर निर्धारित किए गए प्रयोगात्मक परीक्षा केंद्र पर कराई जाएगी। इसका आदेश बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने जारी किया। उन्होंने इसका पत्र भी सभी डीआईओएस कार्यालय को भेजा है। उन्होंने कहा कि जो परीक्षार्थी प्रयोगात्मक परीक्षा से छूट गए हो, वह अपने विद्यालय से संपर्क करें। इसके बाद कोई मौका नहीं दिया जाएगा। डीआईओएस राजकुमार पंडित ने कहा कि छूटे हुए बच्चों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं राजकीय इंटर कॉलेज उरई में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें