आटा, महेवा। नोडल अधिकारी धीरज साहू टीम के साथ अकोढ़ी मार्ग पर स्थित अस्थायी कृष्णा गोशाला पहुंचे। वहां भूसा, चारा, पानी व सर्दी में बचाव के लिए टिन शेड व टट्टर में तिरपाल आदि का निरीक्षण किया। वहां 360 मवेशी मौजूद मिले। व्यवस्था दुरुस्त मिली। इस दौरान सीडीओ प्रशांत कुमार श्रीवास्तव, बीडीओ अतिरंजन सिंह, सचिव द्वारका प्रसाद, निवर्तमान प्रधान सत्यनारायण वर्मा, पशु चिकित्साधिकारी रविंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। बाद में नोडल अधिकारी व परिवहन आयुक्त धीरज साहू निर्माणाधीन उरई स्थित कोंच बस अड्डे पर पहुंचे और वहां का निरीक्षण किया। कार्यों में हीलाहवाली देख नाराजगी जताई।
संवाद न्यूज एजेंसी महेवा के अनुसार, खंड विकास अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह ने ब्लॉक क्षेत्र की गोशाला का निरीक्षण किया। वहां अभी तक तिरपाल नहीं थे, सचिव को व्यवस्था के निर्देश दिए। मजदूरों ने बीडीओ को अवगत कराया कि उन्हें कई महीने से पगार नहीं दी गई है अभी तक ग्राम प्रधान पगार देने का आश्वासन देते रहे और अब कह रहे हैं कि हमारे अधिकार छिन गए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि गो सेवकों की मजदूरी दिलाई जाएगी।