फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई को बोझिल नहीं रोचक बनाएं

Mon, 15 Feb 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को विद्यालय में शैक्षिक माहौल सुधारने के गुर सिखाए गए। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से प्रशिक्षण अभियान चलाया गया। एक संस्था के सहयोग से संचालित इस प्रशिक्षण शिविर में बच्चों को मनोवैज्ञानिक तरीके से पाठ्य सामग्री समझाने और खेल खेल में सीख देने की बात कही गई। कहा गया कि पढ़ाई को बोझिल नहीं रोचक
विज्ञापन


बनाएं। इससे बच्चे भी रुचि लेकर पढ़ें।   परिषदीय विद्यालयों में दिन प्रतिदिन दिन गिर रही छात्र संख्या और शैक्षिक गुणवत्ता को देखते हुए शासन ने एक संस्था के माध्यम से सूबे केे शिक्षकों को प्रशिक्षण देने की योजना बनाई है। इसकेे तहत जिले के शिक्षकों को 15 फरवरी से 11 मार्च तक प्रशिक्षण दिया जाना है। सोमवार को रामश्री पब्लिक स्कूल में दो

चरणों में प्रशिक्षण दिया गया। पहला चरण सुबह 9 बजे से 12 बजे तक व दूसरा चरण दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक चला। प्रत्येक चरण में 100-100 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण दाता अभिषेक वर्मा ने शिक्षकों को विद्यालय में शैक्षिक माहौल को ठीक करने और गुणवत्ता सुधारने के गुर सिखाए। इस दौरान शिक्षकों को बताया कि बच्चों को कभी भी पढ़ाई
विज्ञापन


बोझिल न लगने दें। यदि उनका पढ़ाई से एक बार मन हट गया तो उसे दोबारा पढ़ाना मुश्किल होता है। प्रशिक्षण में बीएसए राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि स्कूल में बच्चों को मनोवैज्ञानिक तरीके से पढ़ाएं। यदि कोई बच्चा खेलना चाहता है तो उसे खेलना का मौका दें। इससे उसकी पढ़ाई और खेल दोनों के प्रति चाहत बढे़गी। इससे वह आगे सफलता प्राप्त कर सकेगा।

गैरहाजिर शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटा
रामश्री देवी पब्लिक स्कूल में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को विद्यालय में शैक्षिक माहौल तैयार करने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में नदारद शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटा गया है। सोमवार को डकोर ब्लाक व नगर क्षेत्र के शिक्षकों को रामश्री देवी पब्लिक स्कूल में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण सुबह 9 से 12 बजे तक व दोपहर को 01 बजे से

04 बजे तक दिया जा रहा है। इसमें संबधित ब्लाक के प्रत्येक चरण में 110-110 शिक्षक बुलाए गए थे जिसमें पहले चरण में 9 व दूसरे चरण में 32 शिक्षक नदारद रहे। इससे इनका एक दिन का वेतन काटने के साथ ही कारण बताओ नोटिस भी

जारी किया गया है। इसके अलाव मंगलवार को होने वाले प्रशिक्षण में जिस ब्लाक के शिक्षक नदारद रहेंगे, उनके साथ खंड शिक्षा अधिकारी भी कार्रवाई के दायरे में आएंगे। इस बाबत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि शिक्षकों की शासन के निर्देश पर कराए जा रहे प्रशिक्षण में प्रतिभाग न करने की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें