फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: 12 दिन बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं, पीड़िता ने सीओ से लगाई गुहार

विज्ञापन
फोटो - 03 शिकायती पत्र देने जाते दंपती। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
कालपी। नगर के टरननगंज बाजार में महिला से सोने की चेन झपटने की घटना के 12 दिन बाद भी प्राथमिकी दर्ज न होने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने समाधान दिवस में क्षेत्राधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर एफआईआर दर्ज कराने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला सदर बाजार निवासी लिपिक अर्जुन प्रसाद मौर्य की पत्नी सावित्री देवी ने बताया कि 26 जून की शाम वह बाजार से खरीदारी कर घर लौट रही थीं। टरननगंज बाजार के पास पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली और तेज रफ्तार से फरार हो गए। घटना इतनी तेजी से हुई कि वह संभल भी नहीं सकीं। शोर मचाने पर दुकानदार और राहगीर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश आंखों से ओझल हो चुके थे।

दिनदहाड़े व्यस्त बाजार में हुई वारदात से व्यापारियों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया था। पीड़िता का आरोप है कि घटना की सूचना देने के बावजूद कोतवाली पुलिस ने अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। उन्होंने बताया कि जब भी वह कोतवाली जाती हैं तो पुलिसकर्मी यह कहकर वापस कर देते हैं कि बदमाशों की तलाश की जा रही है और उनके पकड़े जाने के बाद ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में सावित्री देवी ने क्षेत्राधिकारी राजेश कमल को प्रार्थना पत्र सौंपकर मुकदमा दर्ज कराने तथा बदमाशों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। पीड़िता के अनुसार क्षेत्राधिकारी ने मामले में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें