फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: गोशाला में ठंड से न हो किसी गोवंश को परेशानी

Sun, 19 Jan 2025 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। डीपीआरओ ने गोशाला, आरसीसी सेंटर व सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सर्दी की वजह से गोशाला में किसी भी गोवंश को समस्या नहीं होनी चाहिए। अलाव जलवाएं, जिससे गोवंशों को राहत मिले।
विज्ञापन

डीपीआरओ राम अयोध्या प्रसाद व एडीओ पंचायत बलवीर सिंह सेंगर ने शनिवार को डकोर गोशाला का निरीक्षण किया। वहां मौजूद केयर टेकर व प्रधान से कहा कि गोशाला में किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाए। गोवंशों को सर्दी में हरा चारा व गुड़ खिलाया जाए। इसके साथ ही चौबीसों घंटे कैमरों से निगरानी करते हुए अलाव की व्यवस्था की जाए। इसके बाद वह मुहाना स्थित आरआरसी सेंटर व गोबर गैस प्लांट पर पहुंचे और वहां का निरीक्षण कर संबंधित को दिशा निर्देश दिए। इस दौरान डकोर प्रधान सोनू यादव, मोहाना प्रधान जीतू राजपूत आदि मौजूद रहे।
एसडीएम को निरीक्षण में गाय मिली बीमार

माधौगढ़। शुक्रवार को ग्रामीणों ने अस्थायी गोशाला हरौली में संरक्षित गोवंशों को हरा चारा व भूसा कम देने पर धरना-प्रदर्शन किया था। शनिवार को एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने अस्थायी गोशाला का निरीक्षण किया। एक गाय बीमार मिलने पर सचिव अमित गुर्जर को इलाज करवाने के निर्देश दिए। साथ ही गोवंशों को हरा चारा, भूसा भर पेट खिलाने के निर्देश प्रधान समरथ पाल को दिए। एसडीएम ने सचिव अमित गुर्जर को हिदायत दी कि दो दिन में गोशाला का निरीक्षण कर भूसा, चारा व दाना की जानकारी करें। जिससे भूख के चलते गोवंश की मौत न हो। इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन

सर्दी से गोशाला में गोवंशों की मौत का आरोप, शिकायत

जालौन। भीषण सर्दी में गोशाला में गोवंशों की मौतें होना शुरू हो गई हैं। ग्राम मांडरी स्थित गोशाला में बीते एक सप्ताह में कई गोवंशों की मौत होने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। मृत गोवंशों का अंतिम संस्कार न होने से ग्रामीणों में रोष है। पहाड़पुरा निवासी शैलेंद्र कुमार, रामबिहारी, रामलखन, रामलला, सौरभ निवासीगण पहाड़पुरा बताते हैं कि ग्राम मांडरी में गोशाला दुर्दशा का शिकार है। मृत गोवंशों के शवों के साथ अमानवीय व्यवहार भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि मौत के बाद गोवंशों के शवों को ट्रैक्टर से घसीटकर माइनर में फेंका जा रहा है। ग्रामीणों ने डीएम से कहा कि गोशाला में मृत गोवंशों की जांच कराकर उनकी मौत के जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रधान प्रतिनिधि भगवती शरण ने बताया कि उन्हें इस संबंध में जानकारी नहीं है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें