फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कोहरे ने धीमी कर दी ट्रेनों की रफ्तार

Sun, 19 Jan 2025 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। झांसी-कानपुर रेलखंड पर कोहरे ने ट्रेनों की चाल शनिवार को धीमी कर दी। झांसी लखनऊ इंटरसिटी निरस्त रही। कई ट्रेनें चार घंटे से अधिक देर से आईं। जिससे यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

बता दें कि लगातार खराब मौसम की वजह से ट्रेनों का संचालन बिगड़ा हुआ है। जिसमें हैदराबाद से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 07075 डेक्कन एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से चार घंटे 20 मिनट देर से आई। गोरखपुर से यशवंतपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 12591 तीन घंटे 21 मिनट, बनारस से अहमदाबाद जाने वाली ट्रेन नंबर 19168 दो घंटे, गोरखपुर से मुंबई जाने वाली ट्रेन नंबर 22537 कुशीनगर एक्सप्रेस 2 घंटे 15 मिनट, पनवेल से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 15066 दो घंटे 8 मिनट, यशवंतपुर से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 15024 चार घंटे देर से आई।
झांसी से कानपुर जाने वाली मेमू एक घंटा 10 मिनट, ग्वालियर से बरौनी जाने वाली ट्रेन नंबर 11123 छपरा मेल एक घंटे 38 मिनट, मुंबई से लखनऊ जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, झांसी से सूबेदारगंज ट्रेन नंबर 01801 कुंभ स्पेशल ट्रेन दो घंटे अधिक देरी से आई। गोरखपुर से मुंबई जाने वाली ट्रेन नंबर 20104 संत कबीर नगर एक्सप्रेस दो घंटे व झांसी से लखनऊ जाने वाली ट्रेन नंबर 51813 दो घंटे अधिक देरी से आने की वजह से इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को कई घंटे इंतजार करने में परेशानी हुई।
विज्ञापन

इस बाबत झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि मौसम खराब के चलते ट्रेनों का संचालन गड़बड़ा गया है। सही होते ही ट्रेनों का संचालन सही समय होने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें