फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर न बदलने पर हंगामा

Thu, 08 Jun 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
फुंका पड़ा ट्रांसफार्मर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रानी तालाब के पास रखा ट्रांसफार्मर 48 घंटे बाद भी ठीक न होने से कस्बा रामपुरा के आधे इलाके की बिजली गुल है। सूचना के बाद भी ट्रांसफार्मर दुरुस्त न किए जाने से खफा ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र पर हंगामा किया। साथ ही अफसरों के विरुद्ध नारेबाजी की। ग्रामीणों ने अल्टीमेटम दिया कि यदि 24 घंटे के भीतर फुंका ट्रांसफार्मर न बदला तो वह माधौगढ़ तहसील में धरना देकर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


दो दिन से कस्बा रामपुरा के बाशिंदे बिजली समस्या से जूझ रहे हैं। कारण मंगलवार देर रात तेज धमाके के साथ थाने के पीछे रानी तालाब के पास रखा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया था। इससे आधे कस्बे मेें अंधेरा है। कस्बा निवासी सुखवीर सिंह, महेश सोनी, राजेंद्र पुरवार, जान मुहम्मद, नीतू दीक्षित, नवीन त्रिपाठी, महेश सोनी, अरुण तिवारी, सुरेंद्र सोनी, मोनू द्विवेदी आदि ने बताया कि ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद तुरंत ही विभागीय अधिकारियों को इस बारे में जानकारी दी जा चुकी हैं, लेकिन अफसरों ने ध्यान नहीं दिया। यही वजह है कि दो दिन हो चुके हैं, पर अभी तक ट्रांसफार्मर बदले जाने के बाबत अफसरों ने जहमत नहीं उठाई। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग के अधिकारी सब कुछ जानने के बाद भी अनजान बने हैं। इसका खामियाजा आधे कस्बे के वाशिंदों को भुगतना पड़ रहा है।

बिजली गुल होने से पानी संकट बढ़ा
48 घंटे से कस्बा रामपुरा के आधे इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित है। इस वजह से भीषण गर्मी में पानी संकट खड़ा हो गया है। हालात यह है कि लोगों को पीने के पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। मजबूरी में लोगों को दूरदराज के इलाकों से पानी भरकर लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें