फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नब्बे प्रतिशत वसूली पर चार घंटे ज्यादा बिजली

Wed, 30 Sep 2015 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
 विद्युत विभाग ने नब्बे फीसदी वसूली पर क्षेत्र में चार घंटे ज्यादा बिजली उपलब्ध कराने की बात कोंच में रूटीन दौरे पर आए नव नियुक्त बिजली विभाग के मुख्य अभियंता पीके जैन ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि जितनी अच्छी बिजली की वसूली होगी, उतनी अच्छी उपभोक्ताओं को बिजली मिलेगी।
विज्ञापन


तेजी से भाग रहे नए मीटरों के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि ये मीटर सही हैं, मीटरों के खराब होने की बात गलत है। उन्होंने स्पेशल चेकिंग अभियान के दौरान पिछले दो महीने की बिजली विभाग की प्रगति की समीक्षा भी की। उन्होंने अधीनस्थों को निर्देश दिए कि 8 एमवीए ट्रांसफार्मर से अभी सिर्फ एक लाइन बनाई गई है।

इसमें तीन लाइनें बनाएं ताकि फॉल्ट आदि की समस्या से निजात मिल सके। कोंच में निर्मार्णाधीन 132 केवीए विद्युत उपकेन्द्र के चालू होने में हो रही देरी को लेकर जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस संबंध मेें जल्द ही जानकारी कर बताएंगे। इस दौरान अधिशासी अभयंता पीएम प्रभाकर, एसडीओ विद्युत नरेंद्र प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें