फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशियाने की चाभी पाकर खुश हुए गरीब

Wed, 30 Sep 2015 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कांशीराम शहरी आवास योजना के तहत क्षेत्र में 258 आवासों का मंगलवार को आवंटन किया गया। एसडीएम, तहसीलदार और पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि ने आवासों की चाभियां और प्रमाणपत्र बांटा। प्रमाणपत्र पाकर वर्षों से बिना छत के जिंदगी बसर कर रहे गरीबों के चेहरे खिल उठे। वहीं, कुछ लोगों के खुशी की वजह से आंसू छलक आए।
विज्ञापन


इस मौके पर एसडीएम संजय कुमार सिंह ने कहा कि योजना के तहत अभी तक जिन लोगों को आवास नहीं मिल पाया है, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। जिन लोगों ने आवेदन किया है, उनकी जांच कर पात्र लोगों को जल्द से जल्द आवास उपलब्ध कराए जाएंगे।

कांशीराम शहरी आवासीय योजना के 750 आवासों में से 269 आवंटियों को 13 अप्रैल को कब्जा दिया गया था। वहीं 179 अन्य आवंटियों को 21 सितंबर को आवासों के प्रपत्र वितरित किए थे।
विज्ञापन


हालांकि आवासों के पक्के कागज और चाबियां देने का काम 29 सितंबर तक के  लिए मुल्तबी कर दिया गया था। तय कार्यक्रम के तहत ही मंगलवार को इन आवंटियों को आवासों के पक्के प्रमाणपत्र व चाभियां सौंपी गईं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें