माधौगढ़। कोतवाली क्षेत्र के सुरपतिपुरा गांव में रविवार दोपहर नीम के पेड़ पर बिजली गिर गई। पेड़ के नीचे बंधी आठ बकरियों व बछिया की मौके पर ही मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के सुरपतिपुरा में रविवार दोपहर तेज बारिश शुरू हो गई। गांव के शिवरतन कुशवाहा के दरवाजे पर लगे नीम के पेड़ पर तेज आवाज के साथ बिजली गिर गई। पेड़ के नीचे बंधीं आठ बकरियां व एक बछिया की मौके पर मौत हो गई है। शोर सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पूर्व प्रधान नृपेंद्र सिंह ने बताया कि पशु डाॅक्टर राहुल सिंह को सूचना दे दी गई है। शीघ्र ही पोस्टमार्टम कर दिया जाएगा।
वहीं, प्रभारी तहसीलदार भुवनेंद्र कुमार का कहना है कि लेखपाल कल्लू को मौके पर भेज दिया गया है। किसान को आपदा दुर्घटना बीमा के तहत मुआवजा दिया जाएगा।