फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेक्स्ट जेन जीएसटी सुधारों से व्यापारी वर्ग को राहत मिली है : त्रिपाठी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। पूर्व जिलाध्यक्ष महोबा चक्रपाणि त्रिपाठी ने नेक्स्ट जेन जीएसटी सम्मेलन में कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नेक्स्ट जेन जीएसटी सुधारों से व्यापारी वर्ग को राहत मिली है। कारोबार में पारदर्शिता आई है और राजस्व प्रणाली मजबूत हुई है।
विज्ञापन

नेक्स्ट जेन जीएसटी अभियान के तहत रविवार को माधौगढ विधानसभा क्षेत्र के बल्दाऊ धर्मशाला में भाजपा द्वारा व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने की। विधायक मूलचंद्र निरंजन, पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल, धर्मादा अध्यक्ष विजय गुप्ता भोले व कार्यक्रम संयोजक तरुण तिवारी ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
अतिथियों ने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा सबका साथ, सबका विकास की भावना से व्यापारियों के हित में निर्णय लिए हैं। उपस्थित व्यापारी वर्ग ने कहा कि जीएसटी घटने से व्यापार में तेजी आई है, जिससे स्थानीय बाजारों में नया उत्साह देखा जा रहा है। इस दौरान राजेश्वरी यादव, राजेंद्र दुबे, ब्रजेंद्र कुशवाहा, अभिनव गहलोत, धर्मेंद्र राठौर, प्रदीप वर्मा, शिवसिंह कुशवाहा, विक्रम ठाकुर, मनीष नगरिया, अनिल कपूर, नरेंद्र विश्वकर्मा, विपिन पटेल, संजय लोहिया, दिनेश अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें