मुहम्मदाबाद (जालौन)। नवविवाहिता ने घर के कमरे में लगे हुक से गमछे का फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन जब कमरे में पहुंचे तो फंदे पर शव लटका देख कोहराम मच गया। उसकी मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।
डकोर गांव निवासी कौशल की 19 वर्षीय पत्नी प्रीति ने सोमवार को घर के कमरे में लगे हुक से गमछे का फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन जब उसके कमरे में पहुंचे तो फंदे पर शव लटका देख कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि कौशल की शादी आठ माह पहले हमीरपुर जिले के राठ थाना क्षेत्र के छिकारा गांव निवासी प्रीति से हुई थी। बताया कि पति बाहर रहकर मजदूरी करता है। जबकि पत्नी घर पर रहती थी। परिजन उसकी मौत की वजह नहीं बता पा रहे हैं। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।