उरई । शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुशील नगर में नवविवाहिता राखी (21) पत्नी रोहित ने फांसी लगाकर जान दे दी। कोतवाल व चौकी इंचार्ज ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
घटना के संबंध में पुलिस से बात नहीं हो पाई है क्योंकि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतका का पति उसका शव अपनी गोद में लेकर अस्पताल के लिए जा रहा था लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। (संवाद)