फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार कर रहे अधेड़ को ट्रक ने कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। सड़क पार कर रहे अधेड़ को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के झांसी कानपुर नवीन गल्लामंडी के पास शनिवार की दोपहर शहर के रामनगर निवासी रमेश (50) पुत्र भगवानदीन सड़क पार कर रहा था। तभी उसे ट्रक ने टक्कर मारते हुए रौंद दिया। लहूलुहान हालात में दोनों पैरों में फैक्चर भी हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर संकट मोचन चौकी इंचार्ज शीतला प्रसाद मिश्रा ने टोल की एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां पर उसने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों में बताया कि वह नवीन गल्ला मंडी में ठेकेदारी का काम करता था। रमेश के एक बेटा देवराज भी है। पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया जबकि चालक मौके से भाग गया। अधेड़ की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें