फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया कंट्रोल रूम स्थापित, सामग्री के लिए टोल फ्री नंबर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जनपद में कोरोना पाजिटिव मिलने के बाद प्रशासन ने कई सख्त कदम उठाए हैं और जरूरी सामानों को पहुंचाने के लिए कई अधिकारियों को नामित कर नए कंट्रोल रूम की स्थापना कर दी है। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी लोग घर पर रहे, जरूरी सामग्री उनके घर तक पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन

रविवार को जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट सभागार में नए कंट्रोल रूम की स्थापना की है। इसके साथ कंट्रोल रूम का प्रभारी लोक निर्माण विभाग के इं. अभिनेष कुमार को नामित किया है। इसके साथ ही जरूरतबंद लोगों के गुणवत्ता परखने व लंच पैकेट को पहुंचाने के लिए अभिहीत अधिकारी डा. प्रियंका सिंह भदौरिया को नामित किया है। अभिहित अधिकारी के सहयोग के लिए तहसीलदार करमवीर सिंह को नामित किया है जो आवश्कता अनुसार स्टाफ व अन्य व्यवस्थाएं उपलब्ध कराएंगे।
वहीं भोजन संबंधी व्यवस्थाएं व लंच पैकेट बनवाने के लिए उपजिलाधिकारी को नामित किया है। वहीं इस समय जरूरतबंद व्यक्तियों को दवाइयां उपलब्ध कराने व दूरभाष से चिकित्सकीय परामर्श दिए जाने के लिए डा. सत्य प्रकाश को नामित किया है। साफ सफाई के लिए पालिका ईओ संजय कुमार को, कंट्रोल रूम की व्यवस्था के लिए ई-डीएम पुष्पेंद्र सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि कंट्रोल रूम में आने वाली सभी शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रशासन ने जारी किए यह नंबर
कंट्रोल रूम-05162-259999, मोबाइल नंबर -09569576735, राशन मंगान-05162-253357, दवा मंगाने के लिए-05162- 252313, स्वास्थ्य सेवाओं के लिए-05162-252516 व कृषि संबधित कार्यों के लिए-05162-252712।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें