फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवाज से घबराए यात्री, रुकवाई उद्योगकर्मी ट्रेन

Fri, 25 Nov 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
पहियों में आईं खराबी देखते यात्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर से चलकर शुक्रवार को झांसी जा रही उद्योगकर्मी सुपर फास्ट ट्रेन केे कोच एस-वन में मलासा स्टेशन के पास तेज आवाज आना शुरू हो गया। इससे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। ट्रेन को मलासा में दो घंटे रोका गया और तकनीकी परीक्षण के बाद तीन घंटे देर से उरई स्टेशन पर पहुंच पाई। अमर उजाला से बातचीत में यात्री काफी सहमे हुए दिखाई
विज्ञापन


दिए।  गौरतलब है कि कानपुर से झांसी की ओर से जाने वाली उद्योगकर्मी ट्रेन जो उरई सुबह 9.50 पर पहुंचती है, वह शुक्रवार को तीन घंटे देरी से पहुंची। जानकारी करने पर पता चला कि मलासा स्टेशन पर गाड़ी को ढाई घंटे तक रोका गया। इसके एस-वन कोच में तेज आवाज आ रही थी। पिछले दिनों हुई इंदौर पटना ट्रेन की दुर्घटना को याद कर यात्री सिहर उठे।

यात्री चिल्लाने लगे तो मलासा स्टेशन पर ट्रेन को रोककर इंजीनियरोें ने परीक्षण किया। कहा कि हल्का फाल्ट है, इससे आवाज आ रही है। दो घंटे परीक्षण के बाद संतुष्ट होने पर ट्रेन को आगे रवाना किया। धीरे-धीरे चली ट्रेन लगभग दो बजे उरई स्टेशन पर पहुंची। इस ट्रेन के यात्रियों ने अमर उजाला को बताया कि पुखरायां में पिछले दिनों हुए हादसे को लेकर लोग
विज्ञापन


डरे सहमे हुए हैं। मलासा में उनकी ट्रेन के एक डिब्बे से तेज आवाजे आ रही थीं जिसने उनका डर बढ़ा दिया। ट्रेन में यात्रा कर रही यासमीन ने बताया कि दो घंटे से ज्यादा ट्रेन को मलासा स्टेशन पर रोका गया। इससे पानी, चाय नाश्ता को भी परेशान होना पड़ा। अतुल कुमार ने बताया कि कानपुर से ट्रेन में सवार हुए थे, बलसाड़ जाना था। मलासा  से पहले गाड़ी में

एसवन डिब्बे में तेज आवाज आना शुरू हो गई। मलासा स्टेशन पर ट्रेन को रोका गया। कानपुर से गाड़ी में चल रहे गार्ड ने बताया कि एस-वन कोच में आवाज आ रही थी। इससे गाड़ी को

मलासा स्टेशन पर रोक दिया गया था। साथ चल रहे इंजीनियरों ने डिब्बे की चेकिंग की तो उन्होंने हल्की सी कमी बताई और संतुष्ट होने केे बाद गाड़ी को उरई के लिए रवाना किया। यह ट्रेन झांसी पहुचेेंगी तो इस डिब्बे को बदलवा दिया जाएगा। वहीं, ट्रेन में यात्रा कर रहे रामदास, कयूम, रज्जन, रवि खन्ना, कोमल आदि भी ट्रेन में आवाज आने से दहशत में दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें