फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार संघ चुनाव: प्रत्याशियों ने अंतिम दिन झोंकी ताकत

विज्ञापन
राजकुमार तिवारी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
बार संघ चुनाव: अंतिम दिन प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत
विज्ञापन

फोटो-13-बार संघ अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रामकुमार तिवारी
फोटो-14- बार संघ अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अमर सिंह निषाद।
आज सुबह 10 बजे से 3 बजे तक अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए होगा मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
कालपी/आटा। बार संघ अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर आज होने वाले मतदान के लिए सभी चुनावी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन तहसील परिसर में अधिवक्ताओं के बस्तों पर चुनावी सरगर्मी रही।
एल्डर्स कमेटी के सदस्यों की मौजूदगी में चेयरमैन एवं निर्वाचन अधिकारी जयवीर सिंह यादव एडवोकेट ने बताया कि 10 जनवरी को सुबह 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के पदों के लिए मतदान होगा। साढ़े तीन बजे से मतगणना होगी, तदुपरांत परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। अध्यक्ष पद के लिए रामकुमार तिवारी व अमर सिंह निषाद के बीच कांटे की टक्कर है। चूंकि दोनों ही अध्यक्ष पद पर पहले रह चुके हैं इसलिए सभी दांवपेचों में माहिर हैं, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए सौरभ तिवारी व लखन कुलश्रेष्ठ के बीच सीधी टक्कर होगी। चुनाव के 1 दिन पहले तहसील परिसर में प्रत्याशियों के समर्थकों व अधिवक्ताओं की दिनभर सरगर्मी रही। अपने अपने पक्ष में दिनभर अधिवक्ताओं में जनसंपर्क का दौर चलता रहा। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान स्थल पर मोबाइल का प्रयोग प्रतिबंधित रहेगा व चुनाव संबंधी सभी नियमों का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कायस्थ समाज के बोट निर्णायक
सीनियर अधिवक्ताओं के जिन बस्तों पर ज्यादा वकील जुड़े हैं उन बस्तों पर वकीलों के चुनावी वोट के लिए सबसे ज्यादा जोर आजमाइश हो रही है। एक वरिष्ठ अधिवक्ता बताते हैं कि बार संघ में कायस्थ समाज के निर्णायक वोट हैं। पिछली बार इसी समाज के दिनेश श्रीवास्तव अध्यक्ष चुने गए थे, पर इस बार तस्वीर अलग है। इस बार कायस्थ समाज से कोई अध्यक्ष पद पर नहीं है बल्कि उपाध्यक्ष पद पर लखन कुलश्रेष्ठ चुनाव लड़े रहे है।

अमर सिंह- फोटो : ORAI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें