फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: काम के बहाने किशोरी को घर ले गए पड़ोसी ने किया दुष्कर्म

Sat, 27 Apr 2024 01:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कुठौंद (जालौन)। काम के बहाने किशोरी को घर ले जाकर पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाना पुलिस को तहरीर दी। बताया कि गुरुवार को उसकी 14 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी। तभी पड़ोसी भूप सिंह घर में आया और उसे काम के बहाने अपने घर ले गया। वहां कमरे में बंदकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी जब घर लौटी तो उसने पूरी बात बताई। जिस पर पिता किशोरी को थाने ले गया और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ जालौन राम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें