आटा में अखाड़े में दांव पेच दिखाते पहलवान
- फोटो : ORAI
दंगल प्रतियोगिता में महिला पहलवानों ने दिखाया दमखम
फोटो-7- अखाड़े में दावपेंच दिखाते पहलवान
संवाद न्यूज एजेंसी।
आटा (जालौन)। विकासखंड कदौरा के कस्बा आटा स्थित खेल मैदान में शुक्रवार दोपहर दंगल का आयोजन हुआ। जिसमें पहलवानों ने अपने-अपने दांवपेंच दिखाए। दंगल का मुख्य आकर्षण महिला पहलवानों की कुश्ती रही। जिसमें 15 हजार की इनामी कुश्ती लखनऊ की नेहा पहलवान ने झांसी की सौम्या पहलवान को हराकर जीती।
शुक्रवार को दंगल की शुरूआत पहलवान बाबा बजरंगी अयोध्या व मोहम्मद आरिफ की ग्यारह हजार की कुश्ती से हुई, जिसमें बाबा बजरंगी विजय हुए। दूसरी कुश्ती में मोहर सिंह पहलवान सधारा और राजेंद्र पहलवान गोरखपुर के बीच कांटे का मुकाबला हुआ जिसमें मोहर सिंह ने राजेंद्र पहलवान को हराया। अंकित पहलवान कुठौंदा व हरिंदर पहलवान हरियाणा के बीच हुई कुश्ती में अंकित जीते। बाबा बजरंगी ने शाबिर पहलवान गोरखपुर को पटकनी दी। राम मोहन कुठौंदा ने विवेक पहलवान को पटखनी दी। पुरुषों की कुश्ती के बाद 15 हजार इनाम वाली कुश्ती महिला पहलवान नेहा लखनऊ व झांसी की सौम्या के बीच हुई, जिसमें नेहा विजय रही। इसके बाद ओपेन चैलेंज में नेहा की कुश्ती रेणुका झांसी के बीच हुई जिसमें रेणुका विजय रही। रेफरी गोमा पहलवान और शिव कुमार पहलवान सधारा रहे वहीं कमेंट्री संदीप पहलवान ने की। इस दौरान प्रधान आटा सत्यनारायण वर्मा, जिला पंचायत सदस्य महेबा बाबा बालक दास पाल, प्रधान तगारेपुर शिवम पाल, महेंद्र प्रधान भदरेखी, चमारी प्रधान मुनि महाराज, अखिल तिवारी आटा, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार मौजूद रहे।