उरई। डीएम राजेश कुमार पांडेय ने सीएम डैशबोर्ड एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली। विकास भवन में आयोजित बैठक में डीएम ने नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की जल जीवन मिशन हर घर जल कनेक्शन में प्रगति धीमी होने पर तेजी लाने के निर्देश दिए।
ग्राम्य विकास, एनआरएलएम बैंक क्रेडिट लिंकेज, कृषि विभाग में कृषि रक्षा रसायन डीबीटी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य में सीटी स्कैन सेवाएं, मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना आदि विभागों की प्रगति संतोषजनक न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। स्टांप, आबकारी, जीएसटी, राजस्व में लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली होने पर तेज गति से राजस्व में प्रगति लाने निर्देश दिए। यदि किसी भी अधिकारी की प्रगति में शिथिलता पाई गई तो निश्चित ही कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
जनशिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापरक निस्तारण के लिए अधिकारी प्रतिदिन अपना विभागीय पोर्टल चेक करें। पीडब्लूडी को निर्देश दिए कि निमार्णाधीन सड़कों एंव परियोजनाओं को समयबद्धता के साथ पूर्ण करें। डीएम ने उप कृषि निदेशक, जिला पूर्ति अधिकारी, बीएसए व खंड विकास अधिकारियों के माध्यम से तेज गति से फैमिली आईडी बनवाने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास, एडीएम संजय कुमार, डीएफओ प्रदीप कुमार, सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा, डीडीओ महेंद्र चौबे, उप कृषि निदेशक एसके उत्तम, पीडी अखिलेश तिवारी आदि मौजूद रहे।