फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनडीआरएफ टीम ने ग्रामीणों को बताए आपदा के समय बचाव के गुर

विज्ञापन
बेतवा किनारे निरीक्षण करती एनडीआरएफ की टीम - फोटो : ORAI
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। डकोर क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण व प्रशिक्षण देने आई एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल) की 11 सदस्यीय टीम ने जिले के डकोर क्षेत्र के आपदा संभावित क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने ग्रामीणों को आपदा प्रबंधन की जानकारी देकर बंधौली में संचालित मौरंग खदान का भी निरीक्षण किया। बताया कि वह अपनी रिपोर्ट शासन को भेजेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को एनडीआरएफ के 11 सदस्यीय टीम ने डकोर विकास खंड क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया। टीम ने बेतवा नदी में हो रहे खनन को बाढ़ का प्रमुख कारण बताया। टीम ने बंधौली, सिमिरिया, मुहाना, गुढ़ा, मकरेछा आदि बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से बातचीत की। इस दौरान टीम के सदस्यों ने ग्रामीणों को आपदा के समय त्वरित राहत कैसे पहुंचाई जाए इसके बारे में जानकारी दी।
फिर स्थानीय स्तर पर उपलब्ध सामानों से इम्प्रोवाइज राफ्ट व स्ट्रेचर बनाने के तरीकों और आपदा के समय बरती जाने वाली सावधानी के बारे में लोगों को जागरूक किया। इस दौरान एनडीआरएफ टीम के सदस्यों ने बंधौली में संचालित खनन घाट का निरीक्षण कर वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे और धर्मकांटों कि स्थिति देखी। समिति के कमांडर अमोल कुमार ने बताया कि बेतवा नदी में हो रहे अंधाधुंध खनन से पर्यावरण प्रभावित हो रहा है। इसी के चलते नदी किनारे बसे गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराता रहता है। इस दौरान टीम के मुकेश, सहायक उप निरीक्षक शिवलाल, रेसक्यूअर अजय राय, राजेन्द्र, धनंजय गुप्ता, प्रमोद, अरविंद, विजय, अमित दुबे, जयशंकर, जयसिंहए तहसील अधिकारियों में नायब तहसीलदार राजेश कुमारए पटवारी तथा प्रधान सुबोध राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें