फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। संविदा पर नौकरी लगवाने के नाम पर गांव के बेरोजगारों से ठगी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास दो मोबाइल फोन, दो सिम व 25 सौ रुपये बरामद किये है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में बुधवार को एसपी डॉ यशवीर सिंह ने बताया कि कुठौंद थाना में विजवाहा निवासी हिमांशु प्रताप सिंह उर्फ अतुल ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए ठगी का आरोप लगाया था। जिसपर कुठौंद थानाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी व सिरसाकलार थानाध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने पुलिस टीम के साथ कस्बा के माधौगढ़ तिराहा से आरोपी विवेक कुमार माथुर निवासी भदेख थाना कुठौंद, जोनी पुत्र नरेश चंद्र खटीक निवासी नैनापुर थाना कुठौंद को पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से दो मोबाइल व दो सिम व 25 सौ रुपये मिले हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर बेरोजगार युवाओं को संविदा पर नौकरी दिलाने के बहाने उनके कागजात लेकर फार्म जमा कराने की बात कहते थे। इसके बाद केवाईसी की प्रक्रिया कराके उसी के जरिये एटीएम कार्ड जारी करवाकर कानपुर नगर में अपने साथी को दे दिया करते थे। इसके बदले उन्हें 5000 रुपये प्रति एटीएम मिलता रहा है। दोनों के मुताबिक पिछले डेढ़ महीने से वह इस काम में लगे हैं । एसपी ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के खिलाफ धोखाधड़ी के अलावा आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। गैंग के बाकी लोगों का पता किया जा रहा है और इनके कई राज्यों से पुराने आपराधिक इतिहास पता किए जा रहे हैं। शीघ्र ही गैंग के बाकी लोगों का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें