फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में डूबे मासूम का नहीं चला पता, परिजनों का हाल बेहाल

विज्ञापन
गमगीन हालत में घर में बैठे मासूम के परिजन। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
एट(जालौन)। बहनों के साथ नहर में मामुलिया विसर्जन करने के दौरान पैर फिसलने से डूबे मासूम का तकरीबन 24 घंटे बाद भी पता नहीं लगा। वहीं इकलौते बेटे का पता न चलने से परिजनों का हाल बेहाल है। नहर में पानी के तेज बहाव से गोताखोरों को उसे तलाश करने में खासी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिन में लगभग 11 बजे एट थाना क्षेत्र के ग्राम पिरौना निवासी शिवदयाल अहिरवार की पुत्री कविता, बबीता, मुस्कान छोटे भाई सुभाष (8) के साथ अमावस्या पर मामुलिया विसर्जन करने हमीरपुर शाख की नहर पर गई थीं। विसर्जन के दौरान सुभाष का पैर फिसल गया। वह नहर में बह गया। गोताखोर सुभाष की तलाश में लगे हैं। 24 घंटे बाद भी उसका पता नहीं लगा। इससे परिजनों में आक्रोश पनप रहा है। चौकी इंचार्ज पिरौना योगेश शर्मा ने बताया कि हमीरपुर शाख की नहर में पानी का तेज बहाव होने से गोताखोरों को उसे खोजने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

नहर किनारे गश्त पर निकली पुलिस को दिखे मगरमच्छ
शुक्रवार रात पुलिस ने नहर किनारे वाहन से गश्त के दौरान 10 से 12 फुट लंबे तीन मगरमच्छ देखे। वाहन की रोशनी पढ़ते ही मगरमच्छ पानी में भाग गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें