फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरायपुर को हरा मुसमरिया की टीम 29 रनों से जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। गोविंद नारायण तिवारी स्टेडियम आटा में खेली जा रही कालपी प्रीमियर डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में पहला मैच मुसमरिया और हरायपुर के बीच खेला गया। मुसमरिया टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 112 रन बनाए। जवाब में हरायपुर टीम 10 ओवर में 83 रन ही बना सकी। मुसमरिया टीम 29 रन से विजयी हो गई। मैन ऑफ द मैच विवेक कुमार रहे।
विज्ञापन

दूसरे मैच बरही और लौना के बीच खेला गया। बरही की टीम निर्धारित 10 ओवर में 51 रन ही बना सकी। जवाब में लौना की टीम ने पांच ओवर दो गेंदों में लक्ष्य पाकर सात विकेट से मैच जीत लिया। मैन ऑफ-द-मैच दीपक को मिला। तीसरे मैच रैला और सिंगेपुर के बीच खेला गया। रैला की टीम ने 10 ओवर में 44 रन बनाए। जवाब में सिंगेपुर की टीम ने लक्ष्य हासिल कर पांच विकेट से मैच जीत लिया।
मैन ऑफ द मैच अंशु रहे। देर रात चौथे मैच को निपनिया ने दमरास को पांच विकेट से हराया था। पांचवा मैच मैच भदरेखी और दादूपुर के बीच खेला गया। भदरेखी ने पहले खेलते हुए 10 ओवर में 86 रन बनाए। दादूपुर खेलने जा रही। इसके पहले डॉ राकेश द्विवेदी ने टॉस करवाया। अंपायरिंग फिरोज अंसारी और विक्की दुबे ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें