फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा बनी लू, अधेड़ की मौत

Wed, 07 Jun 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
भीषण गर्मी व लू जानलेवा साबित होने लगी है। कस्बा कदौरा में मंगलवार सुबह लू लगने से एक अधेड़ की हालत बिगड़ गई और अस्पताल में उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि अधेड़ बसों में पानी, बिस्किट बेचने का काम करता था।
विज्ञापन


कदौरा क्षेत्र के मोहल्ला बाजार निवासी रामसिंह उर्फ पप्पू मुनई सिंह (45) कदौरा बस स्टैंड पर बसों में पानी व बिस्किट बेंच कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। रोज की तरह मंगलवार को भी राम सिंह स्टैंड पर पहुंचा तो तेज धूप व लू के चलते वह बेहोश हो गया। यह देख आसपास स्थित दुकानदारों में हड़कंप मच गया।

वह मौके पर दौडे़ और उसे नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य लेकर भागे, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। राम सिंह की पत्नी व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल था। पड़ोसियों ने बताया कि राम सिंह पानी व बिस्किट का धंधा कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। उसकी मौत से पत्नी मुन्नी पर चार बच्चों के भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें