फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: फैंसी लाइटें लगवाने में पालिका पर भ्रष्टाचार का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। सभासद व पूर्व नगर मंत्री विपिन गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नगर पालिका पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि स्टेशन रोड पर पहले से स्ट्रीट लाइटें लगी होने के बावजूद नई फैंसी लाइटें लगवाई जा रही हैं। इनकी वास्तविक कीमत लगभग 16 हजार रुपये है, लेकिन पालिका 80 से 90 हजार रुपये तक भुगतान कर रही है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि यह सब निजी स्वार्थों के चलते किया जा रहा है, जबकि कई वार्डों में साधारण बल्ब तक नहीं लगाए जा सके हैं। विपिन गुप्ता ने बताया कि गणेश चतुर्थी पर सभासदों की मांग के बाद भी वार्डों में समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया। बताया कि लगातार वह इसकी शिकायत शासन से कर रहे हैं। नगर विकास मंत्री एके शर्मा से पूर्व में की गई शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि मंत्री ने 20 अगस्त को पत्र जारी कर मामले की जांच के निर्देश प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग को भेज दिए हैं। ईओ राम अचल कुरील का कहना है कि शिकायत आती है, तो जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें