फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बेहतर कानून व्यवस्था के लिए जिले को सीएम डैशबोर्ड में चौथा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिले में बेहतर कानून व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की प्रदेश स्तर पर जारी की गई रैंकिंग में जालौन पुलिस को चौथा स्थान मिला। एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी है। एसपी ने बताया कि सीएम-डैशबोर्ड अंतर्गत पुलिस विभाग के पोर्टलों पर शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा कर रैकिंग की जाती है। जिले की पुलिस द्वारा पूर्ण मनोयोग से गुणवत्तापूर्ण कार्य किया गया। जिसके फलस्वरूप अगस्त में प्रदेश स्तर की रैंकिंग में चौथी स्थान प्राप्त कर लगातार पांचवीं बार टॉप-टेन में बरकरार है। बताया कि 51 परियोजनाओं में से 26 परियोजनाओं- एससी/एसटी एक्ट में कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट में अपराधियों की गिरफ्तारी, गुंडा एक्ट व पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई व वांछितों की गिरफ्तारी के लिए की गई कार्रवाई शामिल हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें