फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: वाहन की टक्कर से पूर्व पालिकाध्यक्ष घायल, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। पूर्व पालिकाध्यक्ष और भाजपा नेता की बाइक में अज्ञात वाहन ने उरई रोड पर टक्कर मार दी। हादसे में पूर्व पालिकाध्यक्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी से कानपुर के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

पूर्व पालिकाध्यक्ष गिरीश कुमार गुप्ता शुक्रवार रात उरई रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। रात करीब आठ बजे वह घर लौट रहे थे। उरई रोड पर वह गेस्ट हाउस से निकलकर कुछ ही दूर चले थे, तभी उनकी बाइक में पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पूर्व पालिकाध्यक्ष बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी में इलाज के बाद उन्हें कानपुर के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें