उरई (जालौन)। हनुमान जयंती पर शहर केे मंदिरोें पर भोर से ही पूजा अर्चना, भजन-कीर्तन व हवन, भंडारे का दौर चला। शहर केे मंदिरों में पिछले तीन तीन दिनोें से सजावट करके हनुमान जयंती पर होने वाले की तैयारियां चल रही थीं। मंगलवार की सुबह से ही सभी छोटे बडे़ मंदिरों में कार्यक्रम शुरू हो गए थे, वहीं, सुबह से शाम तक भक्तों की भीड़ मंदिरों मेेें उमड़ती रही।
ठडे़श्वरी मंदिर पर हनुमान जयंती को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं ने पहुंचना शुरू कर दिया था। हनुमान जी केे दरबार में पूजा अर्चना शुरू हो गई थी। ठडे़श्वरी मंदिर में अखंड रामायण की समाप्ति के बाद बालाजी का सवीमनी हवन किया गया। वहीं, भजन कीर्तन भी होते रहे। प्रसाद वितरण किया गया। इसी तरह मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर सुबह से ही भक्तों ने पहुंचकर पूजा अर्चना की। मंदिर को फूलों व विद्युत झालरों से आकर्षक ढंग से सजाकर हनुमान जी का भव्य श्रंगार किया गया। देर शाम तक भीड़ रही। राजकुमार, संतोष खरया, राजेश कंथरिया, अमित कुमार, मनोज, नीरज कुमार आदि मौजूद रहे। इसी तरह शहीद भगत सिंह चौराहा स्थित हनुमान मंदिर में शर्बत वितरण किया गया। शक्ति गहोई, शिवम, उपेंद्र, संतोष सोनी, आकाश गुप्ता, पुनीत मिश्रा, विकास आदि मौजूद रहे।
इसी तरह शहर केे अजनारी रोड मंशापूर्ण मंदिर में हनुमान जयंती पर रामायण पाठ का आयोजन किया। इस मौके पर भजन कीर्तन हुए। देर शाम हलुवा व चना का वितरण किया गया। दीपांशु समाधिया, गिरीश चतुर्वेदी, गोपाल जी, शिशुपाल परिहार, मनोज, ददू ठाकुर, अनूप तिवारी आदि मौजूद रहे। वहीं, विश्व हिन्दू परिषद के तत्वावधान में हनुमान जयंती कार्यक्रम काली माता मंदिर लहारियापुरवा में किया गया। इसमेें हनुमान चालीसा पाठ, भजन पूजन, प्रसाद का वितरण किया गया। जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह चौहान, बलवीर सिंह, इंदेश्वर सिंह, रेखा परिहार, रीना जाटव, उमा द्विवेदी, रेनू शर्मा,मांडवी चौहान, कुलदीप सिंह, रामवीर सिंह, वीरेंद्र दुबे, अनूप शुक्ला आदि मौजूद रहे।