कलक्ट्रेट सभागार में बैठक लेतीं डीएम संदीप कौर।
- फोटो : अमर उजाला
उरई (जालौन)। डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए शासन के निर्देश पर मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी संदीप कौर ने अफसरों की बैठक ली। उन्होंने अधीनस्तों क ो निर्देश दिए कि डिजिटल पेमेंट की जानकारी देने के लिए 14 अप्रैल को विकास खंड, तहसील व ब्लाक क्षेत्रों में डिजि धन मेले का आयोजन किया जाए। इसमें बैंकिंग संस्थाओं के अलावा व्यापारिक संगठनों का सहयोग लिया जाए।
मेले के आयोजन को सफल बनाने के लिए अभी से तैयारियों में जुट जाएं, ताकि अधिक से अधिक मेले का प्रचार प्रसार हो सके।
डीएम संदीप कौर ने कहा कि इन मेले का आयोजन मुख्यालय, तहसील, ब्लाक, ग्राम पंचायत जनसेवा केंद्र एवं बैंक शाखाआें में आयोजन करेंगे। मेले के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को जानकारी दें। मेले में विभिन्न शाखाआें, व्यापारियाें व सामाजिक संगठनाें से सहयोग लें। कार्यक्रम स्थल पर स्टाल भी लगाए जाएंगे। इससे लोगों को डिजिटल पेमेंट की जानकारी हो सके। मेले में सहूलियताें के लिए आधार कार्ड व पैन कार्ड के काउंटर लगाए जाएं। इससे लोगाें की सहभागिता बढ़ाई जा सके। इस मौके पर सीडीओ एसपी सिंह, एडीएम राकेश सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अनिल कु मार, एसडीएम अक्षय त्रिपाठी, संजय सिंह कालपी, मुईन उल इस्लाम काेंच, सौजन्य कुमार जालौन, शीतला प्रसाद माधौगढ़ व प्रशिक्षु आईएएस आलोक यादव मौजूद रहे।