फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई पुलिस ने लूट में वाछित, जिले से दो आरोपी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। मुंबई में हुई लूट के मामले में वांछित चल रहे दो अपराधियों को मुंबई पुलिस ने शहर कोतवाली पुलिस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दोनों का डाक्टरी परीक्षण कराकर मुंबई ले गई।
विज्ञापन

मुंबई पुलिस सोमवार को उरई पहुंची और शहर कोतवाली पुलिस की मदद से शहर के मोहल्ला तुलसी नगर में दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। मुंबई पुलिस ने बताया कि 9 सितंबर को मुंबई के मलआर हिल थाना क्षेत्र में महिला कंचन बारिश के साथ लूट की घटना हुई थी, महिला की तहरीर पर थाना इंचार्ज तुकाराम डिगे ने 14 सितंबर को मामला दर्ज किया था।
जिसमें उरई के मोहल्ला तुलसी नगर निवासी रामजी गुप्ता पुत्र दयाशंकर गुप्ता व हिमांशु वर्मा पुत्र राजू वर्मा के नाम सामने आए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों मुंबई से भाग आए थे। पुलिस को काफी दिनों से उनकी तलाश थी। सोमवार को मुंबई व कोतवाली पुलिस ने दोनों के घर में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें