निरीक्षण करतीं डीएम संदीप कौर।
- फोटो : अमर उजाला
जालौन। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत वितरित होने वाली खाद्य सामग्री के वितरण के भौतिक निरीक्षण के लिए जिलाधिकारी ने ग्राम लौना के सरकारी कोटा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोटेदार को हिदायत देते हुए कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप सभी पात्र गृहस्थियों के राशन कार्ड धारकों के लिए नि:शुल्क गेहूं चावल उपलब्ध कराएं।
जिलाधिकारी संदीप कौर ने ग्राम लौना में सरकारी कोटा का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टॉक के अलावा सारे अभिलेखों को भी देखा। उन्होंने कोटेदार अवनीश को अन्त्योदय कार्ड धारकों की सूचियों के अलावा पात्र गृहस्थियों की भी सूची बोर्ड पर चस्पा न करने पर फटकार लगाई। कहा कि दोनों सूचियों को तत्काल बोर्ड पर चस्पा कराएं। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी पात्र गृहस्थियों के कार्ड धारकों को उनकी खाद्य सामग्री नि:शुल्क उपलब्ध कराएं। इसमें किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। इस मौके पर ग्राम प्रधन गजेंद्र सिंह के अलावा काफी तादाद में ग्रामीण भी उपस्थित रहे।