फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पुलिस मुठभेड़ में एमपी का हिस्ट्रीशीटर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। एसओजी, सर्विलांस व थाना पुलिस की टीम ने मुठभेड़ में मध्य प्रदेश के हिस्ट्रीशीटर को गोली मारकर घायल कर दिया। घटनास्थल से भाग रहे उसके दो साथियों को भी पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस को उनके पास से तमंचा, कारतूस, नगदी सहित एक बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन

गोहन थाना पुलिस को रविवार की रात सूचना मिली कि क्षेत्र में तीन बदमाश बाइक से किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। जिस पर थाना पुलिस टीम ने एसओजी व सर्विलांस टीम के साथ उनकी घेराबंदी कर दी। पुलिस पुलिस से घिरता देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।
जवाबी फायरिंग में पुलिस ने एक गोली मध्य प्रदेश के जिला भिंड के थाना एंडोरी के कैथोंदा निवासी सतपाल सिंह गुर्जर उर्फ सब्जा के पैर में लगी। इससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसके दो साथियों मुरैना जिले के थाना स्टेशन रोड मोहल्ला उत्तमनगर निवासी भारत पचौरी उर्फ ढोलू और मुरैना जिले के सिटी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला महावीरपुरा निवासी अभिनव शर्मा को पकड़ लिया।
विज्ञापन

पुलिस को इनके पास से तीन तमंचे, कारतूस, 22500 रुपये व एक बाइक बरामद हुई है। सीओ माधौगढ़ उमेश पांडेय ने बताया कि पुलिस पूछताछ में पता चला कि सतपाल सिंह उर्फ कब्जा पिछले सात वर्षो से फरार चल रहा था। जबकि तीनों बदमाश दो वर्ष पहले जालौन के पेट्रोल पंप लूट कांड में भी शामिल थे।

बदमाश सब्जा पर 22 मामले दर्ज
सीओ माधौगढ़ उमेश कुमार पांडे ने बताया कि पकड़ा गया सतपाल सिंह उर्फ सब्जा के ऊपर विभिन्न थाना क्षेत्रों में 22 मामले दर्ज हैं। पुलिस उसकी कई वर्षों से तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें