फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: एसपी ने दो दरोगाओं को किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। अलग9अलग मामलों में लापरवाही बरतने पर एसपी ने दो दरोगा को निलंबित कर दिए। दो दिन पहले युवक को तमंचे के साथ बिना कार्रवाई छोड़ने पर एसपी ने सिरसाकलार थाने के दरोगा को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा लेनदेन का आडियो वायरल होने पर कोंच मंडी चौकी में तैनात दरोगा को भी निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

सिरसाकलार थाना पुलिस ने दो दिन पहले एक युवक को अवैध असलहा के साथ पकड़ा था। थाने में तैनात दरोगा मूलचंद्र यादव ने बिना कार्रवाई उसे छोड़ दिया था। रविवार की दोपहर दरोगा मूलचंद यादव एक दलाल के जरिए इस मामले में रुपये के लेनदेन की बात कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा भी थाने पहुंच गए। मामला संज्ञान आने पर उन्होंने दलाल को पकड़वा लिया था। पूछताछ के बाद दरोगा मूलचंद यादव की मांग का खुलासा हुआ था। इसकी जांच एसपी ने जालौन सीओ को दी थी।
सीओ की जांच पड़ताल के बाद एसपी ने दरोगा मूलचंद्र को निलंबित कर दिया है। उधर, एक और मामले में मंडी कोंच में तैनात उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह भी फोन पर लेनदेन की बात कर रहे थे। इस पर एसपी ने संज्ञान लेते हुए उन्हें भी निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें