फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
फोटो - 06 मृतक प्रदीप कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : 1
विज्ञापन
कदौरा। जोल्हूपुर-हमीरपुर हाईवे पर कृषि उपज मंडी के पास बुधवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। हालांकि पुलिस ने ट्रक को बड़ागांव तिराहे से खोज लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन




थाना क्षेत्र के ग्राम निस्बापुर गांव निवासी प्रदीप कुमार (35) किसी निजी कार्य से बबीना आए थे। काम निपटाने के बाद वह बाइक से घर लौट रहे थे। कृषि उपज मंडी के सामने पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रदीप सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।



घटना को देख पास के पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन




प्रदीप की मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि उनकी शादी चार वर्ष पहले कैलाशी देवी से हुई थी। उनका तीन वर्षीय बेटा बउवा है, जबकि पत्नी गर्भवती है। ऐसे में परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भाग निकला, लेकिन पुलिस ने पीछा कर ट्रक को बड़ागांव तिराहे के पास लावारिस हालत में कब्जे में ले लिया। चालक मौके से भाग गया है।


वर्जन:
थाना प्रभारी परमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें