क्षतिग्रस्त पड़ी बाइक व खड़ा ट्रक।
- फोटो : amar ujala
शंकरलाल सोनी (45) पुत्र हरिमोहन सोनी निवासी मोंठ जिला झांसी गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे बाइक से घर जा रहे थे। आटा टोल प्लाजा के पास स्थित नाले के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह बाइक से उछलकर सड़क पर आ गिरे और गंभीर रुप से घायल हो गए।
राहगीरों से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल शंकरलाल को मेडिकल कालेज उरई भिजवाया। वहां इलाज के दौरान उसकी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक मौके से भाग गया।